फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A dozen huts were reduced to ashes due to fire, many animals died

Ghazipur News: आग से एक दर्जन झोपड़ियां हुईं राख, कई पशुओं की मौत

Mon, 08 May 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
A dozen huts were reduced to ashes due to fire, many animals died
दर्जनों बकरियां, एक गाय और एक भैंस की झुलसकर मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया/ मतसा। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर माझा गांव के पश्चिम तरफ स्थित डेरे पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। इसके बाद आग ने करीब एक दर्जनों झोपड़ियों को आगोश में ले लिया।
अगलगी की दर्जनों बकरियां, एक गाय और एक भैंस भी झुलस कर मर गई। वहीं कई गाय, भैंस, बछड़े आदि गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इधर लोगों ने घटना की सूचना दमकल सहित तहसील प्रशासन को दी। वहीं जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन

ताजपुर माझा केे लोरिक यादव, भोरिक यादव, सोरिक यादव आभा, अजय राम, अच्छेलाल, राम इकबाल, राजकिशोर, कपिल राम, देव मुनि, राम, शोभानाथ राम, मोहन राम, बिरजू राम, ईश्वर देव यादव, बबलू यादव, सियाराम यादव, लालजी, रामजी, लक्ष्मण, हीरा राम, डब्लू यादव, भीम, अजय आदि की झोपड़ी, साइकिल और बकरियां जल गई। वहीं आभा की एक भैंस जलकर मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजपुर माझा गांव के लोग गांव के पश्चिम तरफ सिवान में डेरा डालकर खेती बारी का कार्य करते थे। इनकी रिहायशी झोपड़ियां जिनमें गृहस्थी का सारा सामान था, जो आग में जलकर नष्ट हो गया। मौके पर लेखपाल सहित अन्य अधिकारियों ने अगजनी का जायजा लिया और मुआवजे का आश्वासन दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बताया कि करीब 22 लोगों की मवेशी सहित झोपड़ियां जलकर राख हो गई है। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद तहसील के अधिकारियों ने मौका मुआयना करना उचित नहीं समझा जो कि निंदनीय है उन्होंने जिलाधिकारी से सभी पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा सहित सरकारी आवास की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed