{"_id":"66e75ad8d427ac8f7409fb64","slug":"a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-25000-was-arrested-in-an-encounter-there-was-rapid-firing-three-days-ago-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-120494-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन दिन पहले की थी ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन दिन पहले की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को शनिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी ने 12 सितंबर को साथियों के साथ भांवरकोल थाना क्षेत्र के बसनिया चट्टी पर हुए तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना में पुलिस ने 6 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर ने आरटी कंट्रोल और थाना प्रभारी भांवरकोल विवेक तिवारी को सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति सोनाड़ी मोड़ पर दिखाई दिया है। उसे रोकने पर वो तेज रफ्तार से बाइक लेकर अवथही गांव की तरफ भाग रहा है। अवथई पेट्रोल पंप पर चेकिंग कर रहे थाना प्रभारी भांवरकोल ने थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर के साथ घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक बदमाश खुद को दोनों तरफ से घिरा देख फायरिंग करने लगा। वहीं, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुई फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोडउर भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि आरोपी बदमाश पर विभिन्न थानों में हत्या, फायरिंग, पाॅक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में कुल सात मुकदमें दर्ज हैं। इनमें भांवरकोल में चार, शहर कोतवाली में दो, सुहवल में एक मुकदमें दर्ज हैं।कई मुकदमे में बदमाश वांछित और 25 हजार का इनामी है। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग की है, मुझसे गलती हो गई है, मुझे माफ कर दीजिए।
इस वर्ष अब तक हुए मुठभेड़
# 1 जनवरीः भांवरकोल पुलिस ने गो-तस्कर संतोष राजभर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
# 12 जनवरी: भांवरकोल पुलिस ने गो तस्कर अकबर खान मुठभेड़ में गिरफ्तार।
# 22 फरवरी: गहमर पुलिस ने शातिर अपराधी संजय नट को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
# 20 मार्च: मुहम्मदाबाद पुलिस ने शातिर बदमाश गौतम साहनी और समीर सोनकर को किया गिरफ्तार।
# 26 मई : खानपुर पुलिस ने आदित्य, अंगद यादव, समीर को किया गिरफ्तार।
# एक जून : भांवरकोल पुलिस ने चंदन, देवेश, अतुल, रवि प्रकाश, अमित, दशरथ और महेश को दबोचा।
# 17 जून: मुहम्मदाबाद पुलिस ने शातिर बदमाश सूरज शर्मा को किया गिरफ्तार।
# 16 जुलाई: शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश विशाल सिंह को गिरफ्तार किया।
# 22 जुलाई: दिलदारनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गो- तस्कर सोनू नट को गिरफ्तार किया।
# 18 अगस्तः शादियाबाद पुलिस ने तस्कर मुहम्मद चुन्नू कुरैसी को किया गिरफ्तार
# 27 अगस्तः गहमर पुलिस ने शराब तस्कर और आरपीएफ के दो जवानों के हत्यारोपी प्रेमचंद कुमार को किया गिरफ्तार।
# 30 अगस्तः खानपुर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश के आरोपी शैलेश यादव उर्फ सोनू निवासी खटहरा थाना केराकत को गिरफ्तार किया।
# 2 सितंबरः सादात और नंदगंज पुुलिस ने हत्यारोपी रितिक राजभर निवासी ग्राम उकराव थाना बहरियाबाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
# 14 सितंबरः फायरिंग करने के आरोपी हत्यारोपी संदीप यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
25 हजार का इनामी मवेशी तस्कर गिरफ्तार
कासिमाबाद । कोतवाली क्षेत्र के दुधौडा-असना मोड़ के पास से पुलिस ने 25 हजार के इनामी मवेशी तस्कर को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि मेरे नेतृत्व में पुलिस टीम कुतुबपुर पुलिया के पास वाहन चेकिंग में जुटी थी। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दुधौड़ा-असना मोड़ के पास से 25 हजार के इनामी मिथिलेश कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के बारा बलिदपुर गांव का निवासी है। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत मिथिलेश कुमार सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इनामी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।