फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A ceremonial procession (kalash yatra) carrying sacred Ganga water set forth

Ghazipur News: गंगाजल लेकर निकली कलश शोभायात्रा

Thu, 29 Oct 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession (kalash yatra) carrying sacred Ganga water set forth
सोनहरिया वन से निकली भव्य कलश शोभायात्रा। संवाद
जमानिया। क्षेत्र के सोनहरिया वन क्षेत्र स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन करीब दो हजार महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कलश शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार, गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

1008 गंगापुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इसके बाद सिर पर मंगल कलश धारण कर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के काफिले के साथ शोभायात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए कालूपुर गंगा घाट पहुंची। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी और विधिवत पूजन-अर्चन कर कलश में गंगाजल भरा। इस अवसर पर राजस्थान से आए कंबल वाले बाबा, विनोद तिवारी, संपूर्णानंद जायसवाल, रवींद्र राय, अनिल राय, धनंजय राय, पुजारी सत्येंद्र तिवारी, दिग्विजय राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, भाजपा नेता पीयूष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed