फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A budget of Rs 1.25 crore released for the renovation of the Government Seed Warehouse

Ghazipur News: राजकीय बीज गोदाम के कायाकल्प के लिए 1.25 करोड़ का बजट जारी

Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 1.25 crore released for the renovation of the Government Seed Warehouse
जमानिया। रेवतीपुर क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए एक बड़ी पहल हुई है। शासन ने कृषि कल्याण केंद्र के निर्माण एवं जर्जर राजकीय बीज गोदाम के कायाकल्प के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का बजट जारी किया है। अब इस पर जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए कृषि विभाग ने शासन को वर्ष 2020 में प्रस्ताव भेजा था। जबकि जमीन का चयन काफी पहले कर लिया गया था। बजट के अभाव में यह योजना वर्षों तक अधर में लटकी रही और किसानों को कृषि से जुड़ी सुविधाओं और जानकारी के लिए भटकना पड़ता रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में कुल 46 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 20 हजार से अधिक पंजीकृत किसान हैं। यह किसान लगभग 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, अरहर, धान, मटर, मसूर, सरसों, आलू, केला आदि फसलों की खेती करते हैं। ऐसे में यह कृषि क्षेत्र अत्यधिक उत्पादन वाला इलाका माना जाता है। कृषि बाहुल्य क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से मांग थी कि एक ऐसा केंद्र बने, जहां उन्हें बीज, खाद, कीटनाशक, और आधुनिक कृषि यंत्रों जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में वर्ष 2020 में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योजना को मंजूरी दी थी। एडीओ एजी सोहन कुमार पटेल ने बताया कि शासन से सवा करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है।

कृषि कल्याण केंद्र में मल्टी परपज हॉल, तीन से चार कमरे, बाथरूम, शौचालय और एक बड़ा भंडारण गोदाम प्रस्तावित है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और इसके बन जाने के बाद किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed