फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A bridge will be built on the Gomti River between Tetarpur and Dhaurahra.

Ghazipur News: तेतारपुर-धौरहरा के बीच गोमती नदी पर पुल बनेगा

Fri, 16 Jan 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Gomti River between Tetarpur and Dhaurahra.
गाजीपुर। जनपद के तेतारपुर-धौरहरा के बीच गोमती नदी पर पुल बनेगा। इसके लिए सेतु निगम सर्वे करा रहा है। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। पुल बनने दोनों जनपदों के गोमती नदी के क्षेत्रों में रहने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

गोमती नदी पर पुल का निर्माण होने से गाजीपुर व वाराणसी के बीच खानपुर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। तेतारपुर खानपुर क्षेत्र में गाजीपुर-वाराणसी का सीमावर्ती इलाका है। अब तक वाराणसी के लिए आवागमन के लिए कोई सीधा रास्ता न होने के कारण तेतारपुर, गौरी, गोरखा, गौरहट, बहुरा, गदनपुर, नगरिया आदि गांव के लोगों को पांच किलोमीटर दूर स्थित नियार पुल से आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि गोमती नदी पर तेतारपुर व धौरहरा के बीच पुल का निर्माण कराया जाए। पुल का निर्माण होने से गाजीपुर व वाराणसी के सीमावर्ती गांवों का विकास होगा। साथ ही दोनों जनपदों के सीमावर्ती गांवों में यातायात व्यवस्था में सुधार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का निर्माण होने से 40 हजार लोग लाभान्वित होंगे। वर्तमान में सेतु निगम की ओर से इसके लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सेतु निगम के अभियंताओं का कहना है कि सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। सर्वे के तहत मिट्टी की जांच भी की जा रही है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed