फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A boy carrying paddy with his maternal uncle died after being hit by a truck

मामा संग धान ढुलवा रहे बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
A boy carrying paddy with his maternal uncle died after being hit by a truck
बहरियाबाद-सैदपुर मार्ग पर स्थित प्यारेपुर चट्टी के पास रविवार की दोपहर में तीन पहिया ट्राली में धान लेकर आ रहे मामा-भांजे को पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दस वर्षीय भांजे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को प्यारेपुर चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर उप जिलाधिकारी जखनियां और सीओ के समझाने-बुझाने पर लोग माने और करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त किया। पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। देर शाम को बालक की मां लछमीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब दो बजे प्यारेपुर निवासी अशोक उर्फ आशू अपने दस वर्षीय भांजे आदित्य उर्फ लकी के साथ अपने खेत से तीन पहिया ट्राली रिक्शा पर धान लादकर अपने घर आ रहे थे। आदित्य प्यारेपुर निवासी नाना राजकुमार के यहां रहकर पढ़ाई करता था। अभी वे लोग सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर प्यारेपुर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य ट्रक की चपेट में आ गया। ट्राली ट्रक में फंसकर करीब दो सौ मीटर दूर तक घिसटती चली गई। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आदित्य को सीएचसी मिर्जापुर पहुंचाया। जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही आदित्य की मौत हो गई। इधर हादसे के आक्र ोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बालक का शव रखकर प्यारेपुर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग थी कि आलाधिकारी मौके पर आएं और उचित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय करें। मौके पर उप जिलाधिकारी जखनियां और सीओ सैदपुर हितेंद्र कृष्ण पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया। कक्षा पांच का छात्र आदित्य सादात थाना क्षेत्र के कटया निवासी प्यारेलाल का पुत्र था जो तीन भाई बहनों में बड़ा था। घटना की सूचना पर मां, नानी, नाना सहित अन्य परिजनों आदि का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed