फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाबालिग की पाबंदी पर दारोगा निलंबित

नाबालिग की पाबंदी पर दारोगा निलंबित

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नाबालिग छात्र को शांतिभंग के आरोप में धारा 107/116 के तहत पाबंद करने पर पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद श्रीवास्तव ने रविवार को नंदगंज थाने पर तैनात एसआई आरके सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी रामाश्रय का शादियाबाद मोड़ पर भूमि को लेकर विपक्षियों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बीते 29 मार्च को दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। शांतिभंग के आरोप में नंदगंज थाने के उप निरीक्षक आरके सिंह ने अन्य आरोपियों के साथ ही रामाश्रय के आठ वर्षीय पुत्र कन्हैया को भी 107/116 के तहत पाबंद कर दिया । जबकि कागज में उसकी उम्र 32 वर्ष दर्शायी थी। बीते शनिवार को जब जमानत के लिए कन्हैया को एसडीएम कोर्ट सैदपुर में पेश किया गया तो यह मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और घोर लापरवाही उजागर होने पर नंदगंज के उप निरीक्षक आरके सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed