फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नवोदय के शिक्षक-कर्मचारियाें ने दिया धरना

नवोदय के शिक्षक-कर्मचारियाें ने दिया धरना

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय नवोदय विद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अवकाश पर रहे। गुरुवार को गेट पर आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले कर्मचारियों को ही सीसीएस पेंशन स्किम के लाभ से वंचित रखा गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षणेतर कर्मचारियों को 10 प्रतिशत विशेष भत्ता प्रदान करने के साथ ही शिक्षकों के लिए एमएसीपीएस लागू किया जाए। वार्डन एवं मेट्रन के स्थायी नियुक्ति की मांग दोहराते हुए कहा कि कार्यावधि निर्धारित की जाए। सभी कर्मचारियों के लिए सप्ताहांत अवकाश सुनिश्चत करने को जरूरी बताते हुए कहा कि सार्वजनिक अवकाश में कार्यरत रहने के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed