फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला पुलिस पर भारी मऊ एसओजी

जिला पुलिस पर भारी मऊ एसओजी

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगंज। कासिमाबाद थाना के बहादुरगंज कस्बा में सराफा व्यापारी भाइयों को बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में मऊ एसओजी टीम ने दो बदमाशों को पकड़ा है। जबकि जिला पुलिस तमाम कोशिशों के बावजूद बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

बहादुरगंज कस्बा में 11 जनवरी को दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सराफा भाई शैलेंद्र और विजेंद्र वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस दौरान दुकानदारों की झड़प के चलते एक बदमाश का पिस्टल गिर गया था। उसकी बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

इस घटना में घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल में भरती कराया गया है। इस घटना को पुलिस चुनौती मानकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिला की खाक छानी। एसपी वीके गर्ग ने तेजतर्रार थानाध्यक्षों की टीम गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया था। पुलिस इस मामले में कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही थी। बारह दिन बीत जाने तक पुलिस असली अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी थी। मुखबिरी होने पर मऊ की एसओजी टीम ने दो बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनों बदमाश भुजौटी निवासी लालू उर्फ लल्लू तथा भीटी निवासी दिनेश बताया गया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर जिले की पुलिस टीम मऊ गई और पूछताछ कर लौट आई। चर्चा है कि पकड़े गए दोनों बदमाशों का हाथ बहादुरगंज सर्राफा कांड की घटना में होना पाया गया है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed