{"_id":"59-81703","slug":"Ghazipur-81703-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर नौ धुरंधरों में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर नौ धुरंधरों में मुकाबला
Ghazipur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के मैदान में नौ पदों पर कुल 41 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक दावेदार चंदन कुमार भारती का पर्चा खारिज कर दिया जबकि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राधेश्याम सिंह कुशवाहा द्वारा दो सेटों में दाखिल पर्चे को एक मान लिया गया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर 11 छात्र नेताओं द्वारा दाखिल किए गए नामांकन के बाद अब इस पद नौ धुरंधरों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के नौ पदों पर 22 नवंबर को कुल 43 दावेदारों ने नामांकन किया था। शुक्रवार से चल रही नामांकन पत्रों की जांच शनिवार की दोपहर में पूरी हुई। इसके बाद ही नाम वापसी की भी प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी डा. बासुदेव राम के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच में महज एक ही पर्चा खारिज हुआ। किसी भी दावेदार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इसी प्रकार अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। महामंत्री पद 12, उपाध्यक्ष पद पर 7 तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर 3 धुरंधरों के बीच मुकाबला होगा। मैदान में विभिन्न पदों पर उतरे 41 दावेदारों के भाग्य का फैसला करीब 6 हजार मतदाता करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने बाजी मारने के लिए भागदौड़ तेज कर दी है। इसको लेकर पीजी कालेज कैंपस में चुनावी पारा चढ़ गया है। लिंगदोह आयोग के नियमों की धज्जियां न उड़े, इसके लिए पीजी कालेज प्रशासन और चुनाव संचालन समिति ने भी कड़ी नजर रखी है।