फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   असीम आस्था का गवाह बना लंका मैदान

असीम आस्था का गवाह बना लंका मैदान

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। समाज में भले ही पाप और भ्रष्टाचार बढ़ रहा हो लेकिन इन सभी पर नियंत्रण के लिए सद्गुरु और बड़े-बड़े संत लोगों के उद्धार के लिए कार्य कर रहे हैं। धर्म के क्षेत्र में कार्य कर रही बड़ी-बड़ी संस्थाएं लोगों को सत्य के मार्ग पर चल कर सांसारिक व भौतिक सुविधाओं में रहते हुए मोक्ष प्राप्ति का साधन बता रही हैं। ऐसे में परलोक सुधारने के लिए भागमभाग की जिंदगी में व्यस्त लोग धर्म के लिए हर संभव समय निकाल रहे हैं। इसका जीवंत उदाहरण लंका मैदान में विहंगम योग की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उमड़े जन समूह को देखने से मिला।
विज्ञापन

करीब बीस हजार से अधिक लोगों की बस एक ही धुन थी और वह थी अपने सद्गुरु के प्रति आस्था। उनकी वाणी ही आदेश और इशारा ही कर्म का ज्ञान। लोगों के इस लगन को देख कर साफ प्रतीत हो रहा था कि धर्म के प्रति लोगों की असीम आस्था है। अपने कर्म के आधार पर लोग भले ही बड़े-छोटे हैं लेकिन सद्गुरु और भगवान के दरबार में तो सभी एक हैं। इस कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों जिलों के अलावा बिहार, झारखंड, उत्तरांचल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी में एक अलग प्रकार का अनुशासन तथा सहयोगी भावना दिख रहा था। शायद यही कारण था कि छोटे से स्थान पर इतने लोगों के ठहरने तथा खाने पीने की व्यवस्था में आयोजकों को खास परेशानी नहीं उठानी पड़ी। एक पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का सर्वाधिक खर्चा संस्था ने ही उठाया है।
विज्ञापन


इनसेट
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
गाजीपुर। लंका मैदान में विंहगम योग की ओर से आयोजित 11 सौ कुंडीय सदगुरु सदाफल देव विश्व शांति वैदिक महायज्ञ के लिए गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा लंका मैदान से शुरु हुई तथा नगर के लंका, स्टेशन, फुल्लनपुर, बड़ीबाग होते हुए वापस आ गई। इसमें आगे- आगे सद्गुरु स्वतंत्रदेव जी तथा संत विज्ञान देव जी वाहन से चल रहे थे। पीछे सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं तथा युवतियां चल रही थीं। सभी के हाथों में अंकित ध्वज था। एक वाहन पर विहंगम योग के अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी की भव्य तस्वीर लगाई गई थी। यह यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजर रही थी वहां का वातावरण भक्तिमय हो जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य की जांच
गाजीपुर। लंका मैदान में विहंगम योग संस्था की ओर से आए वैद्यों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर पंचगव्य, आयुर्वेद तथा एक्वाप्रेशर के करीब आधा दर्जन चिकित्सक मौजूद रहे। इसी प्रकार स्वर्वेद महामंदिर के डाक्टर जटाशंकर यादव ने भी होमियोपैथी चिकित्सा के तहत लोगों का निदान किया। यहां लगाए गए अन्य स्टालों पर भी लोगों ने साहित्य सामग्री, फोटो, लाकेट, आश्रम निर्मित आयुर्वेदिक औषधियों की भी खरीददारी की।


इनसेट
दूसरे दिन भी भंडारे में उमड़े लोग
गाजीपुर। विंहगम योग की ओर से लंका मैदान में आयोजित भंडारे में गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ी। यहां धार्मिक आयोजनों में आने वाले लोगों के दोपहर तथा शाम के भोजन की व्यवस्था की गई है। मैदान के पिछले हिस्से में लगे भव्य पंडाल में संस्था के कार्यकर्ता भोजन बनाने से लेकर वितरण तक का कार्य कर रहे थे। इस कार्यक्रम में दूर दराज से आए करीब पचीस हजार लोगों ने स्वयं सेवा कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed