फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बीस घंटे बाद डाउन लाइन हुई बहाल

बीस घंटे बाद डाउन लाइन हुई बहाल

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गहमर। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के मुगलसराय-पटना रेलखंड पर देवकली गांव के पास कुर्ला-पटना एक्सप्रेस की चार बोगियों के पटरी से उतरने से डाउन लाइन पर करीब बीस घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। बीस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह रेल पटरी को दुुरुस्त कर पहली ट्रेन पांच बजे डाउन लाइन पर चलाई गई। दोपहर में मेगा ब्लाक होने पर कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। क्षतिग्रस्त पटरी के स्लीपरों को दुुरुस्त करने का काम देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन

19 नवंबर को सुबह करीब सवा दस बजे भदौरा-गहमर रेलवे स्टेशन के बीच में देवकली गांव के पास कुर्ला से पटना जा रही कुर्ला-पटना एक्सप्रेस के चार डिब्बे डाउन लाइन पर पटरी से उतर गए थे। इसके चलते दूर तक डाडन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा स्लीपर टूटकर बिखर गए थे। हादसे के चलते मुगलसराय से पटना तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप करने से दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां खड़ी कर दी गई थीं। जबकि देर शाम चार ट्रेनों को मुगलसराय वाया गया-पटना भेजा गया था। दुर्घटना के बाद से ही पीडब्लूआई सहित रेलवे विभाग के अन्य टीमों द्वारा क्षतिग्रस्त पटरी को दुुरुस्त करने, पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रैक पर लाने सहित अन्य कवायदें शुरू कर दी गई थीं। मौके पर पहुंचे दानापुर मंडल के रेलवे अधिकारियों तथा इंजीनियर रातभर मौके पर ही डटे रहे। हादसे के करीब बीस घंटे बाद मंगलवार की सुबह डाउन लाइन को दुुरुस्त किया जा सका। इसके बाद डाउन लाइन पर पहली ट्रेन 5.20 पर आरटी स्पेशल एवं लेवर स्पेशल निकाली गयी। उसके बाद सुबह 6.38 पर 12791 सिकंदराबाद-पटना एक्प्रेस पार करायी गई। बाद में11.47 पर 5321 मुगलसराय - बक्सर पैसेंजर गहमर से पार कराई गई। इस गाड़ी के गुजरने के बाद गाड़ी संख्या 13134 डाउन वाराणसी सियालदह एक्सप्रेस को जमानिया में रोक कर भदौरा गहमर के बीच 11.30 से 14.30 तक 2 घंटे का मेगा ब्लाक किया गया और भदौरा दिलदारनगर एवं जमानिया में ट्रेनाें को रोक कर क्षतिग्रस्त पटरी पर शेष रह गए मरम्मत कार्य को दोबारा से शुरू किया गया। मरम्मत के उपरान्त लगभग 3बजे डाउन लाइन पर दोबारा गाड़ियों का आवागमन चालू हो पाया। पहली गाड़ी मुगलसराय-बक्सर पैसेंजर को रवाना किया गया। एडीआरएम ने बताया कि डाउन लाइन पर अब ट्रेनों का संचालन बहाल हो चुका है लेकिन टूटे स्लीपरों को दुरुस्त करने का काम देर शाम तक जोरों पर था। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। रेल के टूटे टुकड़ों को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed