फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पंचायतों के खाते पर लगेगी रोक

पंचायतों के खाते पर लगेगी रोक

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी एमपी दूबे ने सरकारी धन का हिसाब नहीं देने वाली ग्राम पंचायतों की अगली किश्त रोकने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची ब्लाक से मांगी है। यदि ब्लाक से सूची उपलब्ध हो गई तो सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के आहरण पर रोक लग सकती है। इसको लेकर ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में पूरे जिले में 1050 ग्राम पंचायतें हैं। हर वर्ष ग्राम पंचायतों के विकास के लिए करोड़ों रुपये स्थानांतरित होते हैं। इस धनराशि को गांव के विकास पर खर्च करने के आदेश राज्य सरकार की तरफ से दिए गए हैं। इस धनराशिको खर्च कर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष बेवसाइट प्रिया साफ्ट पर फीड करने के आदेश दिए गए हैं। शासन का निर्देश है कि हर वर्ष खर्च का ब्योरा दर्ज किया जाए। यदि संभव हो तो तीन माह पर भी फीडिंग कराई जा सकती है। शासन का आदेश आने के बाद डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायतों को फीडिंग का निर्देश दिया। देखा जाए तो अब तक की समीक्षा बैठक में दर्जनों गांव ऐसे पाए गए हैं जहां पर खर्च का विवरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी की आशंका जताई जारी है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ की तरफ से सचिवों को नोटिस भी दी जा चुकी है। इसके बाद भी जब कोई प्रगति नहीं हुई तो डीपीआरओ ने कई दर्जन ग्राम पंचायतों के खातों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने समस्त एडीओ पंचायतों से ऐसी ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट देने प्रस्तुत करने को कहा है जिस ग्राम पंचायत में प्रिया साफ्ट की फीडिंग नहीं हो पाई है। उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। डीपीआरओ एमपी दूबे ने बताया कि ग्राम पंचायतों में खर्च की जा रही धनराशि पर शासन की नजर है। प्रिया साफ्ट की फीडिंग आनलाइन की जाती है। इसमें गड़बड़ी करने वाली ग्राम पंचायतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed