{"_id":"59-81067","slug":"Ghazipur-81067-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर स्कूलों की समाप्त होगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनभर स्कूलों की समाप्त होगी मान्यता
Ghazipur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिलाधिकारी प्रभुएन सिंह के निर्देश पर एक दर्जन से अधिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय सचिव वाराणसी को पत्र भेजा गया है। अधिकारियों की जांच के दौरान विद्यालय मौके पर नहीं मिले थे। क्षेत्रीय कार्यालय से जल्द ही विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के संकेत मिले हैं। अधिकारियों की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों के होश उड़े हुए हैं।
बतादें कि बीते माह जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामकरन यादव ने जिले के कई दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया था। डीआईओएस के निरीक्षण में आधा दर्जन विद्यालय मौके पर नहीं पाए गए थे। जिस स्थान पर विद्यालय संचालित होना दिखाया गया था वहां पर कोई विद्यालय मौके पर नहीं मिला। लोगों ने भी इन विद्यालयों के विषय में कोई जानकारी नहीं दे पाई थी। कई विद्यालय ऐसे भी मिले हैं, जहां पर सिर्फ झाड़ी दिखी। इसके साथ ही राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य ने भी कई विद्यालयों की जांच की थी। इसमें कई विद्यालय मौके पर नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को उन्होंने सौंप दी गई थी। यह सब हुए एक माह से अधिक का समय गुजर गया। जब विभागीय अधिकारियों पर दबाव बना तो डीआईओएस की तरफ से नोटिस भी भेजी गई थी लेकिन कुछ विद्यालयों ने अपना जवाब संतोषजनक नहीं दिखा था तो कुछ ने जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद डीआईओएस ने पत्र भेजकर 13 विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव को भेजे गए पत्र में कहा है कि जांच के दौरान एक दर्जन से अधिक विद्यालय मौके पर नहीं पाए गए। इसमें कई खंडहर में तब्दील हो गए थे। यह पत्र बीते 12 नवंबर को भेजा गया है। इसकी जानकारी देते हुए डीआईओएस रामकरन यादव ने बताया कि एक दर्जन से अधिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है। जांच के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने फर्जी छात्र संख्या दिखाकर पंजीकरण फार्म मांगा था। इन विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति बोर्ड कार्यालय से की गई है।