फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विधायक ने पंप कैनाल का किया निरीक्षण

विधायक ने पंप कैनाल का किया निरीक्षण

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर विधायक विजय मिश्र ने नहरों की खस्ताहाली एवं उनमें पानी न होने की शिकायत पर चोचकपुर पम्प कैनाल के अधिशासी अभियंता वीपी शुक्ला, एई राकेश कुमार एवं जेई आरके सिंह के साथ पूरे नहर का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम विधायक ने नहर के हेड हिस्से भरकुंडी पर नहर को देखा, जिसमें पानी न होने का कारण अधिकारियों से पूछा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि नहर अभी चलाई नहीं जा रही है। नहर को सफाई कराने के लिए रोका गया है। अभी तक सफाई के मद में पैसा न होने के कारण सफाई नहीं हो पाई है। वहां मौजूद किसानों से जब विधायक ने नहर चलवाने के लिए पूछा तो कुछ किसानों ने तुरंत नहर चलवाने की बात कहीं, जबकि कुछ ने 15 दिन बाद। विधायक ने कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त नहरों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराने से संबंधित आगणन प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। ताकि शासन से उस पर पैसा मंगाकर नहर को पूर्ण रूप से सुदृढ़ कराकर सही ढंग से चलाया जा सके। इसके बाद विधायक श्री मिश्र पुरैना पंप कैनाल पहुंचे। वहां पर भी नहर में पानी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि आज शाम को चलनी शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने विधायक को नहर के सही ढंग से न चल पाने का कारण कम बिजली मिलना बताया। कहा कि केवल 12 घंटे बिजली मिलने से नहर सही ढंग से नहीं चल पा रही है। इस पर विधायक ने यथाशीघ्र आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, गुलाब राय, करिया प्रधान, शेषनाथ यादव, हरिहर यादव, सुहेल खां, पंकज दुबे, संतोष यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, मकसूदन यादव, सुभाष यादव, प्रमोद पांडेय, अमित मिश्रा, संतोष यादव, अमित यादव, वंशीधर यादव, अनिल यादव, दिनेश यादव, मुद्रिका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed