{"_id":"59-80873","slug":"Ghazipur-80873-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन
Ghazipur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश सेवानिवृति प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की ओर से शुक्रवार को विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिले भर के अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने भागीदारी की। आयोजित सभा में वक्ताओं ने सभी प्रकार की समस्याओं की चर्चा की। चेतावनी दी गई कि अगर 30 नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसी क्रम में प्रभारी बीएसए को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र लेने के बाद अधिकारी ने निर्धारित समय के अंदर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए रामजी राय ने कहा कि अवकाश ग्रहण करने के बाद शिक्षकों की कई प्रकार के देयकों तथा समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जानकारी के बाद भी अधिकारी बार-बार हमें दौड़ा रहे हैं। बाध्य होकर हमे धरने पर बैठना पड़ रहा है। अध्यक्षता कर रहे हवलदार सिंह ने कहा कि शासन की ओर से अभी पीपीओ तक नहीं दिया गया है। शासन तथा प्रशासन की लापरवाही के कारण हमें कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग शिक्षकों को धरने पर बैठने के लिए बाध्य करने वाले अधिकारियों के इस कृत्य को प्रसंशनीय नहीं कहा जा सकता है। कहा कि शिक्षकों के इस हक की लड़ाई में सभी एकजुट होकर साथ देंगे। मौके पर पत्रक लेने पहुंचे प्रभारी बीएसए कृष्णानंद उपाध्याय तथा लेखाधिकारी कुलदीप सरोज ने समय सीमा के भीतर मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। धरने का संचालन यशवंत सिंह ने किया। इस मौके पर डीएन सिंह, अंबिका दूबे, रामराज कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, सुदामा सिंह, रामलक्षन, निरहू राय, बाबू लाल यादव, रामबली, रामकरन, रामनरायन, दुर्गेश श्रीवास्तव, विभूति नारायण राय, राजनारायण सिंह, बृंदावन खरवार, रुद्र नारायण सिंह, सुदामा सिंह, श्यामलाल, श्यामा सिंह, भगवान, रामदरश राय, प्रेमनाथ मौजूद रहे।