{"_id":"59-80869","slug":"Ghazipur-80869-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध की हत्या
Ghazipur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भांवरकोल। नकटीकोल गांव में गुरुवार की रात कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से वार कर 65 वर्षीय वृद्ध देवचंद राम की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को सड़क के गड्ढे में ढकेल कर फरार हो गए। घटना के पीछे बंटवारे का विवाद सामने आया है। इस मामले में मृतक के पुत्र की ओर से छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नकटीकोल गांव में गुरुवार की रात मुसलिम बिरादरी की ओर से जलसे का आयोजन किया गया था। खाना खाने के बाद देवचंद राम जलसे को देखने के लिए घर से रानीपुर गांव के लिए निकला। वहां से लौटते समय रानीपुर-नकटीकोल गांव के बीच में हमलावरों ने उसे घेर लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसके सिर पर तीन से चार वार किए। लहूलुहान होकर जब घायल गिर पड़ा तो उसकी लाठी-डंडों से भी बेरहमी के साथ पिटाई की गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर शव खोदी गई सड़क के गड्ढे में ढकेल कर भाग गए। रात भर शव वहीं गड्ढे में पड़ा रहा। भोर में जब आसपास के लोग शौच के लिए अपने घर से निकले तो रास्ते में मृतक का शव खून से लथपथ दिखा। लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। कुछ ही देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले मौके पर लोगों की भीड़ जुट चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष भांवरकोल चंद्रकांत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी का वार पाया गया। उसके कपड़े फट गए थे और शरीर पर लाठी-डंडों के भी निशान मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों से की गई पूछताछ तथा घटना की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक के पिता मोहरराम की दो शादी हुई थी। दोनों पत्नियों के पुत्रों में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर एक वर्ष पूर्व दोनों पक्षों के बीच में मारपीट भी हुई थी। तब से उनके बीच में रंजिश की चिंगारी सुलग रही थी। बंटवारे के विवाद तथा पूर्व में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए मृतक के विपक्षियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला।
मृतक के पुत्र ने तहरीर में इसका जिक्र करते हुए छह नामजद आरोपियों भिक्खू राम, सुरेश, हृदय नारायण, हरिहर, विजय तथा अरविंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चल रहेे आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।