{"_id":"59-80803","slug":"Ghazipur-80803-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मेले में बच्चों ने खूब की मौजमस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मेले में बच्चों ने खूब की मौजमस्ती
Ghazipur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बुधवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्कृति संगम की ओर से आयोजित मेला में बच्चों ने जहां खूब मौज-मस्ती की, वहीं केजे पब्लिक स्कूल रुईमंडी में बाल मेला एवं प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
संस्कृति संगम बड़ीबाग अष्टभुजी कालोनी के मेला की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह मेला अत्यंत ही सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण आयोजित देख उन्हें प्रसन्नता हो रही है। इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक मुहल्ले में आयोजित होने चाहिए, जिससे नगर के बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। मेले में इशु, चारु, दिव्यांश ने बेसन का लड्डू, वैशाली ने गुलाब जामुन, चाउमीन, तेजस्वनी, शताक्षी ने छोला, मोदित ने पावभाजी, अन्नू राय ने छोला, अभिषेक एवं अभय पांडेय ने आलू की टिक्की, विदूषि एवं ईशान ने चुरमुरा के स्टाल लगाए थे। इसके अलावा अनुज राय, आदित्य राय, गोलू, अमन एवं वैष्णवी राय ने भी स्टाल लगाए थे। संस्था के सचिव संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उमा राय, पूर्व प्रवक्ता डा. कैलाशनाथ सिंह, यश भारती से सम्मानित पत्रकार विजय कुमार, कमलाशंकर यादव, दिनेश यादव, डा. आरपी शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अवधेश चौबे एवं संचालन डा. एमके जायसवाल तथा आभार डा. अरविंद ने व्यक्त किया। केजे पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह उर्फ शम्मी का स्वागत बच्चों ने डांडिया नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया। इस अवसर पर जफर गाजीपुरी, नारायण श्रीवास्तव, काजी फरीद आलम आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राजेश अग्रहरि तथा संचालन मुसाफिर कुशवाहा ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार स्वामी ज्ञानतानंद इंटर कालेज शहबाजकुली में बाल दिवस पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डा. जनक प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर झुन्ना शर्मा, अजय राजभर, गयासुद्दीन अंसारी, सुनील कुशवाहा, रामप्रसाद, चंद्रशेखर शुक्ल, मनोज यादव, जयप्रकाश यादव, अखिलेश आदि मौजूद रहे।