{"_id":"59-80802","slug":"Ghazipur-80802-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 बीएलओ पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 बीएलओ पर कसा शिकंजा
Ghazipur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के 25 बूथों के बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में रुचि नहीं ली है। इसका खुलासा एसडीएम मुहम्मदाबाद नंदलाल यति की समीक्षा में हुई है। एसडीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इसकी रिपोर्ट आयोग को भी भेजी जाएगी। इसको लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले की सभी विधानसभाओं में चुनाव आयोग के निर्देश पर बीस अक्तूबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को गति देने के लिए बीएलओ की तैनाती की गई है। इस कार्य के लिए शिक्षामित्र, लेखपाल एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों को बीएलओ बनाया गया है। इन बीएलओ को निर्देश दिया गया था कि हर 15 दिन पर अपनी रिपोर्ट तहसील में दी जाए। इसमें लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम मुहम्मदाबाद नंदलाल यति ने जहूराबाद एवं मुहम्मदाबाद की समीक्षा की तो कई खामियां सामने आईं। 378 मुहम्मदाबाद विधानसभा की समीक्षा में 17 बूथ ऐसे पाए गए, जिसके बीएलओ अभी तक तहसील में किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी है। इन बूथों के कर्मचारियों ने यह भी नहीं बताया कि कितने नए मतदाता जुड़े हैं। इसी तरह जहूराबाद विधानसभा की समीक्षा करने पर सात बूथों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इन बूथों की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम ने इसकी पूरी जानकारी जिलाधिकारी को भेजी है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि कुल 25 बूथों के बीएलओ की शिकायत मिली हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।