{"_id":"59-80797","slug":"Ghazipur-80797-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से नोकिया का केयर सेंटर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से नोकिया का केयर सेंटर खाक
Ghazipur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। मंगलवार की रात दीपावली के जश्न में जब हर कोई आतिशबाजी में डूबा था, तभी धधकी आग ने भीषण तबाही मचाई। शार्ट सर्किट से सदर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित नोकिया मोबाइल केयर सेंटर, एक चिकन शाप तथा दिलदारनगर के वार्ड नंबर दस स्थित एक मोबाइल की दुकान जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन इस अग्निकांड में लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए।
मालगोदाम रोड पर नोकिया का मोबाइल केयर सेंटर हैं। मंगलवार को दीपावली के चलते केयर सेंटर को बंद कर संचालक और कर्मी घर चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक केयर सेंटर के अंदर से धुआं उठना शुरू हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मी तथा केयर सेंटर के संचालक और कर्मी भागते हुए मौके पर पहुंचे। सेंटर का शटर खोला गया तो अंदर आग धधकती दिखाई दी। दमकल कर्मियों ने करीब सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस बीच केयर सेंटर जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में केयर सेंटर में लाखों की क्षति होनी बताई गई है। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के ही वंशीबाजार में अमित चिकेन शाप में भी आग लग गई। इससे दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार दीपावली की रात को वार्ड नंबर दस स्थित शिवमंदिर के पास जबूरना गांव निवासी मनोज कुमार की दुकान में भी आग लग गई। दुकानदार का कहना था कि आग कैसे लगी, स्पष्ट नहीं है। अग्निकांड के चलते करीब 15 हजार से अधिक का नुकसान होना बताया गया है। मतसा संवाददाता के अनुसार बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर ग्राम सभा के रघुनाथपुर चट्टी स्थित शेषनाथ यादव के शू हाउस में भी शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। अग्निकांड में दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई तथा गल्ले में रखी आठ हजार रुपये नकदी भी खाक हो गई। दुकानदार का कहना था कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का जूता-चप्पल राख हो गया।