फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कर चोरी में कार से मोबाइल सेट जब्त

कर चोरी में कार से मोबाइल सेट जब्त

Wed, 13 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 13 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जंगीपुर। विशेष जांच अभियान के दौरान बीते सोमवार की रात जंगीपुर पुलिस ने यादव मोड़ के पास इंडिगो कार से मोबाइल का एक कार्टन पकड़ा। कार्टन में नोकिया कंपनी के महंगे मोबाइल सेट पाए गए हैं जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला करचोरी का पाए जाने पर पुलिस ने पकड़े गए मोबाइल को वाणिज्य कर विभाग के हवाले कर दिया है। विभाग के अधिकारी पकड़े गए मोबाइल का मूल्यांकन कर रहे हैं। साथ ही सेल्समैन से कर से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

एडीजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी के निर्देशन में बीते सोमवार की रात जंगीपुर पुलिस की ओर से छोटे चौपहिया वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। देर रात जंगीपुुर थानाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने अपने सहयोगियों के साथ यादव मोड़ के पास गाजीपुर से आ रही तेज रफ्तार इंडिगो कार को रोक लिया। कार की जांच के दौरान अंदर एक कार्टन मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान उसमें करीब नौ सौ पचास मोबाइल सेट रखे मिले। पुलिस ने कार में सवार सेल्समैन से मोबाइल से संबंधित कागजात दिखाने को कहा। इस पर सेल्समैन कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कार और मोबाइल से भरे कार्टन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

साथ ही इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मामले की सूचना वाणिज्यकर विभाग के अफसरों को दी गई। सूचना पर वाणिज्य कर विभाग प्रवर्तन दल के असिस्टेंट कमिश्नर गुलाम रब्बानी दलबल के साथ जंगीपुर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सेल्समैन मुन्नी लाल निवासी बलदेवा प्लाजा गोरखपुर के पास कोई भी कागज उपलब्ध नहीं था। पूछताछ में उसनेे बताया कि वह गोरखपुर से इन मोबाइल को बनारस बेचने गया था। लेकिन माल नहीं बिकने पर वह पुन: उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहा था। कमिश्नर ने बताया कि बिना कागजात के ऐसा करना सेलटैक्स की चोरी है। लिहाजा मोबाइलों का मूल्यांकन किया जा रहा है। कागजात उपलब्ध नहीं कराने की दशा में संबंधित कर निर्धारण कर सेल्समैन से राजस्व जमा कराया जाएगा। तब तक पकड़े गए मोबाइल विभाग के कब्जे मेें रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed