{"_id":"65327","slug":"Ghazipur-65327-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पांच कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने पांच कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
Ghazipur
Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कांग्रेस ने अब जिले में विधानसभा चुनाव 2012 की समीक्षा शुरु कर दी है। ऐसे कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जो चुनाव के दौरान किसी भी कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए थे और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया था। ब्लाक के पांच कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासन की घोषणा ब्लाक कांग्रेस देवनारायण सिंह ने किया है।
कांग्रेस कमेटी जखनिया की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निकालने पर सहमति प्रदान की गई। पदाधिकारियों ने प्रस्ताव में तय किया कि रामप्रेवश पांडेय पुत्र शिवशंकर पांडेय निवासी मीरपुर, रामलच्छन राम पुत्र विश्राम राम निवासी सुल्तानीपुर, शैलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह, अशोक सिंह पुत्र शत्रुधन सिंह निवासी बेलहरा, राजेश गौड़ पुत्र फेकन निवासी राजापुर को छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाला जाता है। इन पांचों कार्यकर्ताओं के निष्कासन की जानकारी पत्र के माध्यम से पार्टी के जिलाध्यक्ष एसपी पांडेय और मनरेगा प्रभारी को दी गई है। इसके साथ सभी प्रकोष्ठों को भी पत्र जारी करके इनके विषय में जानकारी भेज दी गई है। बैठक में सर्वानंद चौबे, सूर्यकांत कुशवाहा, सूर्यभान सिंह, गंगाधर पांडेय, परशुराम राजभर, अश्विनी कुमार सिंह, रामविलास पटेल, राजेश्वर सिंह, शिवमूर्ति पांडेय, शशिकांत भारती, अनिल सिंह, रामाधार मौर्या, राजकुमार कुशवाहा, राजेंद्र पांडेय, राजेंद्र कुशवाहा, अजय सिंह, भृगुनाथ मौर्या, रामाधार गिरी, रामवृक्ष चौहान, जगपत चौहान, दिनेश पांडेय, रामअवतार सिंह, राजकुमार पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता देवनरायण सिंह ने किया।
इनसेट
टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा
गाजीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला महामंत्री परवेज अहमद खान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने के कारण त्यागपत्र दिया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि वह लगातार चालीस वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। नगर पालिका के लिए सभी नेताओं ने मेरे नाम का प्रस्ताव किया था लेकिन फिर भी हमेें टिकट न देकर दूसरे कार्यकर्ता को टिकट दे दिया गया। पार्टी अध्यक्ष पुराने कार्यकर्ताओं को भूलकर कार्य कर रहे हैं। जिससे पार्टी की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। परवेज अहमद खान के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। इसमें देवकली ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, ब्लाक कांग्रेस अल्पसंख्यक देवकली साकिब सिद्दीकी, मुहम्मद अंसार, इरफान खान के साथ ही दर्जन अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उधर पार्टी के जिलाध्यक्ष एसपी पांडेय का कहना था कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है। न ही किसी ने मुझे पत्र भेजा है।