फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी नाम

मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी नाम

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। चुनाव आयोग की तरफ से निकायों में लगाए गए मेले के अंतिम दिन युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए लोग उत्साहित थे। मुहम्मदाबाद नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं का नाम काटने का निर्देश एसडीएम मुहम्मदाबाद ने दिया।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में निकाय चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी निकायों में रविवार को मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया था। नगर पालिका गाजीपुर में 206 नाम बढ़ाने के लिए आवेदन आए थे। इसी तरह आठ संशोधन के लिए और एक विलोपन को लोगों ने फार्म जमा किए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी एके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार समेत कई मौजूद रहे। इसी तरह सैदपुर नगर पंचायत मेें नाम बढ़ाने के लिए 113 लोगों ने दावा किया, चार मतदाताआें के नामों पर आपत्ति दर्ज की गई। यह जानकारी उपजिलाधिकारी सैदपुर एसडी सिंह ने दी है। जमानियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर पालिका में कुल 238 फार्म मेले के अंतिम दिन प्राप्त हुए। इसमें संसोधन के लिए छह बढ़ाने को 222 और नाम काटने को 38 फार्म आए हुए थे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विद्यासागार समेत आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। मेले में परिवर्धन के लिए 60, अपमार्जन के लिए 46, तथा संसोधन के लिए पांच लोगों ने आवेदन किए थे। यहां पर कुल 111 फार्म आए थे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में आबादी के सापेक्ष 70 फीसदी मतदाता सूची होनी चाहिए। लेकिन यहां पर मतदाताओं की तादात 89 प्रतिशत है। इसमें काफी संख्या में मृत एवं बाहरी लोगों का नाम शामिल किया गया है। बीएलओ स्थलीय निरीक्षण कर ऐसे मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का कार्य करें। मेले में आए लोगोें ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें की। उनका कहना था कि अधिकांश लोगों के नाम दूसरों के घरों में चले गए हैं। वार्ड नंबर 7 के मकान संख्या 8 और 9 में पांच परिवारों का नाम शामिल किया गया था। मेले में तहसीलदार वीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी रामजी त्रिपाठी, रजिस्ट्रार कानूनगो हदय बाबु, दिनेश वर्मा, निवर्तमान चेयरमैन शमीम अहमद, सपा नेता रईस अहमद, भाजपा नेता तेजबहादुर भी मौजूद थे। इसी तरह नगर पंचायत बहादुरगंज में परिवर्धन में 10, अपमार्जन के 15 और संशोधन के छह आवेदन आए थे। यहां पर कुल 31 लोगोें ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed