फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बस खड़ी कर किया चक्काजाम

बस खड़ी कर किया चक्काजाम

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के उतरौली गांव के पास शनिवार को बस का नंबर लेने को लेकर बस मालिकों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करके जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर-बारा रोड पर चलने के लिए उतरौली की एक बस को नंबर लेने के लिए कई दिनों से बस मालिको में खींचतान चल रही थी। भदौरा बस स्टैंड पर आज फिर नंबर को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए एक बस मालिक ने उतरौली गांव के पास बस को तिरछा खड़ा कर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर रेवतीपुर चौकी इंचार्ज शाह मुहम्मद अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करकेे बस को हटवाया। इसके बाद जाकर आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने दोनों बस मालिकों को थाने पर बुलाकर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। जाम के चलते कड़ी धूप में फंसे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed