{"_id":"62343","slug":"Ghazipur-62343-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर सपा विधायक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर सपा विधायक गंभीर
Ghazipur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के सपा विधायकों को जनता से जुड़ी समस्याओं की चिंता सताने लगी है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब विधायक अस्पतालों के साथ ही सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।
सदर विधायक विजय मिश्र लगातार जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। वह अब तक जिला अस्पताल, विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को कुसुम्ही कला स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान गेहूं नहीं खरीदे जाने पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों का गेंहू समय से खरीदा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
यहां पर पहले से ही धान पड़ा हुआ था। इसके बाद वह नंदगंज केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान सैदपुर एसडीएम भी क्रय केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जितने बोरे थे। उस हिसाब से खरीददारी हो चुकी है।
विज्ञापन
बोरे आने पर खरीददारी शुरू की जाएगी। केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद विधायक ने डीएम से समस्याओं के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का गेेंहू खरीदा नहीं जा रहा है। इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो किसानों की समस्या बढ़ जाएगी। इस दौरान राजनाथ कुशवाहा, प्रभुनाथ राम,परशुराम बिंद, सत्येंद्र यादव, अनिल यादव, रमेश गुप्ता, छन्नू यादव, पवन पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
उधर जखनियां विधायक सुब्बा राम ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आधा दर्जन गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव की समस्याओं के विषय में जानकारी मांगी। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने टप्पा, मौधिया, पहाड़पुर, मीरपुर, खड़वाडीह आदि गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान कैलाश, रमाशंकर समेत दर्जनों मौजूद रहे।