{"_id":"62337","slug":"Ghazipur-62337-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ-जेठानी पर दर्ज कराया गया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ-जेठानी पर दर्ज कराया गया मुकदमा
Ghazipur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के जैतपुरा स्थित सलाहाबाद गांव में मां सहित दो बच्चों की जल कर मौत के मामले में विवाहिता के मायके वालों ने जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
जैतपुरा स्थित सलाहाबाद गांव निवासी अरविंद पाल की तीस वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने दो बच्चों प्रिंस और अर्चना के साथ जल कर मर गई थी। बताते हैं कि बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर उर्मिला का उसकी जेठानी सरस्वती देवी के साथ झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर वह अपने दोनों बच्चों के साथ आग लगा कर जल मरी। घटना के बाद जेठ अंबिका और उसकी पत्नी सरस्वती देवी काफी समय बाद घर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए।इस संबंध में कोतवाल अमरेश सिंह बघेल ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना था कि जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उसकी शादी वर्ष 2000 में हुई थी। अरविंद अपने भाई से अलग रहता था। ऐसे में दहेज हत्या की जांच गहनता के साथ की जाएगी।