{"_id":"62035","slug":"Ghazipur-62035-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को जनहितैषी आर्थिक नीति जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को जनहितैषी आर्थिक नीति जरूरी
Ghazipur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। केंद्र सरकार की आर्थिक नीति जनहित में नहीं है। इस पर पूंजीपतियों, विश्वबैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्व व्यापार संगठन का गहरा नियंत्रण है। यही कारण है कि उद्योगपतियों, कारपोरेट घरानों का मुनाफा दिन-दूना रात चौगुना बढ़ रहा है। जबकि मेहनतकश आवाम गरीबी की मार झेल रहे हैं। समुचित विकास के लिए जनहितैषी आर्थिक नीति की आवश्यकता है।
यह बातें भाकपा जिला सचिव अमेरिका सिंंह यादव ने करंडा ब्लाक कमेटी की चोचकपुर में हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, श्रम कानूनों पर हमला, बेरोजगारी से देश के लोग जूझ रहे हैं। इसकी चिंंता सरकार को नहीं है। राजनेता, पूंजीपति, ब्यूरोक्रेसी की तिकड़ी देश को खोखला कर रही है। इसके खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर जनता को लामबंद करना होगा। कहा कि प्रदेश सरकारें पूंजीवादी नीतियों का अनुसरण कर रही हैं। जन सवालों के बेहतर समाधान के लिए मूल्य परक ईमानदार राजनीति की जरूरत है। इसके लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी।
किसानों के गेहूं की खरीदारी क्रय केंद्रों पर करने, नहरों की सफाई कर पानी छोड़ने आदि के लिए आवाज उठाने की अपील की गई। बैठक में ब्लाक मंत्री ताराचंद पांडेय ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर बब्बन सिंह यादव, मुन्नीलाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, बच्चेलाल, रामप्रसाद वर्मा, कल्पनाथ, रामजी आदि ने विचार व्यक्त किए।