फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसबीआई में घंटों फेल रहा लिंक

एसबीआई में घंटों फेल रहा लिंक

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सोमवार को लिंक फेल होने से घंटों लेनदेन ठप रहा। लिंक फेल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते लोगों को पैसे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। लिंक फेल होने से करीब 70 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मिश्रबाजार में स्थित है। सुबह दस बजे जब बैंक कर्मी अपना-अपना कंप्यूटर खोलकर काम शुरू किए तो देखा कि बैंक का लिंक फेल है। लिंक फेल होने की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही हेड आफिस को भी दी गई। तकनीकी गड़बड़ी होने से बैंक का लिंक देर तक नहीं जुड़ पाया। इधर धीरे-धीरे बैंक में ग्राहकाें की भीड़ बढ़ती गई। सैकड़ों ग्राहकों को देखकर बैंक कर्मी भी घबरा गए। बैंक कर्मी लिंक को ठीक कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लिंक को ठीक करने में दिनभर बैंक कर्मी जुटे रहे। इसके बावजूद ग्राहकों की परेशानी कम नहीं हुई। लिंक फेल होने से बैंक का एटीएम भी खराब रहा। इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बैंक में बेहाल रहा। तीन बजे तक बैंक का एटीएम खराब था।
विज्ञापन

इस संबंध में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक शैलेंद्र ने बताया कि बेलापुर का सरवर फेल होने से यह परेशानी आई है। हमारे लिंक ब्रांच मिश्रबाजार शाखा पर कुछ इमरजेंसी भुगतान कराया गया। लिंक फेल होने से करीब 70 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed