{"_id":"61935","slug":"Ghazipur-61935-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौएद और भासपा दस जिलों में लड़ेंगे निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौएद और भासपा दस जिलों में लड़ेंगे निकाय चुनाव
Ghazipur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल बसपा के दांत खट्टे करने वाली कौएद एवं भासपा संयुक्त रूप से पूर्वांचल के दस जिलों में निकाय चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के साझा उम्मीदवारों के निकाय चुनाव लड़ने से सत्ताधारी खेमें में बेचैनी देखी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
तीन माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में वोटों का बेहतर प्रतिशत बनाने वाली कौमी एकता दल एवं भारतीय समाज पार्टी ने सिर्फ दो ही सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन चार दर्जन से अधिक सीटों पर मजबूत स्थिति में होने से बसपा और सपा की नींद हराम हो गई थी। दोनाें पार्टियां मुस्लिमों के साथ ही राजभर और पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों की रहनुमाई की बात कर रही हैं। अब पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा होने वाली है। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी बताया कि उनकी पार्टी और भासपा पूर्वांचल की दस सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। गाजीपुर के अलावा बलिया, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, आजमगढ़ और मऊ जिले की सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। बताया कि निकायों में विकास का खाका खींचने के लिए उनकी पार्टी गंभीर है। उनकी पार्टी की ताकत निकाय चुनाव में और बढ़ेगी। बताया कि अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। चुनाव की घोषणा होने पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों से संभावित उम्मीदवार की सूची भेजने को कहा गया है।