{"_id":"59-143864","slug":"Ghazipur-143864-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी कर नुमाइंदों को प्रतीकात्मक फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी कर नुमाइंदों को प्रतीकात्मक फांसी
Ghazipur
Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुहवल। समग्र विकास इंडिया एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सुहवल चट्टी के पास स्थानीय लोगों एवं जानलेवा गड्ढों में फंसे ट्रक चालकों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों को प्रतीकात्मक फांसी दी।
आप कार्यकर्ता नीरज ने कहा कि बिहार को जोड़ने वाली यह सड़क दो-दो सांसदों, दो विधायकों, दो राज्यमंत्री एवं एक केंद्रीय रेल राज्यमंत्री के क्षेत्र में आती है। पूर्व में इन्हीं गड्ढों में मछली की जाल डालकर एवं नवविवाहित जोड़े ने साथ में बैठकर सत्याग्रह किया। बावजूद इसके शासन-प्रशासन की बंद आंखें नहीं खुली। सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश गौतम ने कहा कि अगर तत्काल इन गड्ढों को पटवाया एवं भरवाया नहीं गया तो सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं संग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर जावेद अहमद, रुद्रेश निगम, नागेंद्र, प्रमोद सिंह, कन्हैया, अभय शर्मा, राजेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।