फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाबा के जलाभिषेक के लिए उमड़े कांवरिया

बाबा के जलाभिषेक के लिए उमड़े कांवरिया

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के अंतिम सोमवार को भोले का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को शहर में कांवरियों की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। यहां स्नान-ध्यान के बाद बोल-बम का जयघोष करते हुए महाहर धाम के लिए रवाना हुए। रास्तों से गुजर रहे कांवरियों के साथ अन्य लोगों ने भी बोला, बम-बम भोला। भीड़ के चलते सुचारु यातायात में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर दो बजे के बाद से शहर में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, कांवरियों की संख्या में वृद्धि होती गई। शहर के मिश्र बाजार से लेकर ददरीघाट तक दर्जनों पूजा सामग्री की दुकानें लगाई थीं। भक्तों ने इन दुकानों से पहले पूजा के सामानों की खरीददारी की। इसके बाद खासकर ददरीघाट पहुंचे। यहां गंगा स्नान के बाद कांवरियों ने पूजन - अर्चन किया और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवर को कंधे पर रखा। यहां से वे जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मरदह स्थित महाहर धाम बाबा के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

कांवरियों की भीड़ में बड़ी संख्या में महिला, युवतियां और बच्चे भी शामिल थे। कांवरिया बोलबम का जयघोष करते चल रहे थे। जिससे आसपास का माहौल शिवमय बना रहा। कांवरियों की सेवा-सत्कार के लिए महाहर धाम तक कई स्थानों पर समाजसेवियों सहित अन्य संगठनों की ओर से कैंप लगाए गए थे। इन कैंपों पर मौजूद लोग कांवरियों को रोककर उन्हें प्रसाद के रूप में पूरी - सब्जी, हलवा आदि उपलब्ध करा रहे थे। देर रात तक स्नान के बाद कांवारियों का महाहर धाम जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed