{"_id":"59-130933","slug":"Ghazipur-130933-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिकपुर ने किया हर सदन का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिकपुर ने किया हर सदन का प्रतिनिधित्व
Ghazipur
Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। सैदपुर ब्लाक मलिकपुर गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। कलराज मिश्र के मंत्री बनाए जाने के साथ ही गांव एक बार फिर चर्चा में है। सैदपुर नगर से सादात रोड पर महज डेढ़ किमी दूर मलिकपुर गांव ब्राह्मण, ठाकुर, यादव, नाई, पाल आदि बिरादरियों का मिश्रित गांव है। सिंहपुर, मलिकपुर, अहिरौली तीन मौजे में बंटा यह छोटा गांव अपनी राजनैतिक उपब्धियों के चलते पूरे जिले में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। लगभग 17 सौ की आबादी वाले इस गांव ने लोकतंत्र के हर सदन का प्रतिनिधित्व किया है।
बीते लोकसभा चुनाव और मंत्रिमंडल के गठन ने इन्हीं उपब्धियों और एक और उपलब्धि मलिकपुर के नाम जोड़ दी। तीन दशक के अंदर इस गांव में राजनैतिक नेतृत्व की तमाम उपलब्धि अपने नाम की है। इसके अहिरौली मौजे के प्रमुख उद्यमी शिवशंकर सिंह, ग्राम प्रधान तथा उनके भतीजे डा. कैलाश सिंह वर्ष 87 में प्रदेश में रिकार्ड मतों से ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुुए। 2001 एवं 2003 के दो सत्रों में लगातार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए उनकी बहू कुसुम चंद्रा सैदपुर की प्रथम महिला ब्लाक प्रमुख बनी। उनके अनुज रमाशंकर सिंह, प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों का नेतृत्व करते हुए वर्तमान में सैदपुर के ब्लाक प्रमुख हैं। उनके सबसे छोटे बेटे पंकज सिंह चंचल जिला पंचायत सदस्य हैं। यही की निवासी, बीना यादव पूर्व में जिले की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष रही। जबकि कलराज मिश्र तीन बार राज्यसभा सदस्य, दो विधान परिषद सदस्य, एक बार विधानसभा सदस्य तथा इस लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित होकर मंत्री बनाए गए। इस वजह से मलिकपुर अपनी विशेष पहचान रखता है।