फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लहुरीकाशी को मिला पहला केंद्रीय मंत्री

लहुरीकाशी को मिला पहला केंद्रीय मंत्री

Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। आखिरकार तिरसठ साल बाद लहुरीकाशी को पहला केंद्रीय मंत्री मिल ही गया। भाजपा सांसद मनोज सिन्हा को मिला है। इससे पहले वह यहां से दो बार सांसद चुने गए थे लेकिन भाजपा के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में उनको जगह नहीं मिल सकी थी। यही नहीं मनोज सिन्हा को छोड़कर अब तक यहां से चुना गया कोई भी सांसद मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो पाया था। इस बार केंद्र में पूर्ण बहुमत की बनी भाजपा की सरकार में सांसद मनोज सिन्हा को मंत्री बनाए जाने से जिलेवासियों में विकास की एक नई आस जगी है।
विज्ञापन

मनोज सिन्हा का राजीनिक सफर
भाजपा सांसद मनोज सिन्हा वर्ष 1991 में गाजीपुर लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे लेकिन चुनाव में सीपीआई का दबदबा था। ऐसे में सीपीआई के विश्वनाथ शास्त्री 32294 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। उन्हें 191339 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनोज सिन्हा को 159045 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। वर्ष 1996 में भाजपा ने फिर मनोज सिन्हा पर ही दांव लगाया और इस बार वह अपनी हार का बदला लेने में सफल भी हो गए। वह 27174 मतों के अंतर से चुनाव जीते। उन्हें 275706 तथा दूसरे स्थान पर रहे बसपा के युनूस को 170207 ही मत मिला। 1998 में सपा से ओमप्रकाश सिंह जो कि मौजूदा समय में पर्यटन मंत्री हैं, 17173 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। उन्हें 265705 तथा दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा को 248532 मतों से ही संतोष करना पड़ा लेकिन पांच साल बाद 1999 में हुए चुनाव में भाजपा के मनोज सिन्हा फिर इसी सीट पर बाजी मार गए। इस बार वह 11033 मतों के अंतर से चुनाव जीते। उन्हें 240592 तथा सपा के ओमप्रकाश सिंह को 229559 ही मत मिला। इसके बाद वर्ष 2004 में गाजीपुर सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर हुई थी। सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 415687 मत मिले थे जबकि भाजपा के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा को महज 188910 ही मत प्राप्त हुए थे। लिहाजा उन्हें 226777 मतों से उन्हें सबसे बड़ी हार मिली। इस बार ऐन वक्त पर भाजपा ने फिर पूर्व सांसद मनोज सिन्हा पर ही दांव लगाया। कड़े मुकाबले में वह फिर चुनाव जीत गए। उन्हें 306929 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी रही सपा की शिवकन्या कुशवाहा को 274477 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा। तीसरी बार सांसद चुने जाने के बाद से ही राजनीतिक गलियारे में यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि इस बार मोदी सरकार में सांसद मनोज सिन्हा को मंत्री पद जरूर मिलेगा। सोमवार को यह सच भी साबित हो गया।
विज्ञापन


================================
कब-कब रहे सांसद
वर्ष प्रत्याशी दल
1996 मनोज सिन्हा भाजपा
1999 मनोज सिन्हा भाजपा
2014 मनोज सिन्हा भाजपा

================================
प्रोफाइल
नाम-मनोज सिन्हा
पिता-स्व.वीरेंद्र कुमार
पता-मोहनपुरा, मुहम्मदाबाद गाजीपुर
पत्नी-नीलम सिन्हा
पुत्र-अभिनव सिन्हा
शिक्षा-बीटेक प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed