फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फर्जी मुकदमे के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा थाना

फर्जी मुकदमे के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा थाना

Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
करंडा। पुलिस की ओर से आधा दर्जन लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के विरोध में रविवार को क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाना का घेराव किया। एसओ की अनुपस्थिति में नायब दारोगा ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। करीब दो घंटे तक थाने में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

करंडा गांव के पश्चिम राम जानकी मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर मुसहर बस्ती के लोगों ने झोपड़ियां रखकर कब्जा कर रखा है। इन झोपड़ियों में अवैध रूप से ताड़ी का कारोबार किया जा रहा था। इसका विरोध ग्रामीणों ने किया। अवैध रूप से ताड़ी का 22 मई को गांव के ही अजीत सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मंदिर की जमीन को खाली करने की बात कही। इससे मुसहर बस्ती के लोग गुस्सा गए और ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुए झोपड़ियों में आग लगा दी। इसके बाद गांव के राजेश सिंह, बट्टन सिंह, अजय सिंह, बंटी सिंह, उमाकांत सिंह और भोला सिंह के खिलाफ मारपीट करने और झोपड़ी फूंकने मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

रविवार को फर्जी मुकदमे को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फट पड़ा और सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और मामले का विरोध करने लगे। एसओ की अनुपस्थिति में नायब दारोगा मदन चौधरी ने स्वीकार किया यह मामला फर्जी है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। करीब दो घंटे थाने में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने एक दर्जन लोगों के फर्जी मामले में फंसाने की तहरीर दी। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान पति जयप्रकाश सिंह, मंजन कुशवाहा, केशव यादव, सिपाही मल्लाह, लालू राम, जयप्रकाश राम, शिवकुमार सिंह, शिवमूरत पासवान, अजीत सिंह, रमेश राम सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed