{"_id":"59-130757","slug":"Ghazipur-130757-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विकलांग पेंशन की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विकलांग पेंशन की जांच के आदेश
Ghazipur
Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के विकलांग विभाग से लाभार्थियों को दी गई विकलांग पेंशन की जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर करीब 15 हजार से अधिक पेंशनरों की सूची भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होेंने कहा है कि ग्राम पंचायतवार जांचकर इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाए।
विकलांग विभाग की तरफ से करीब 15 हजार से अधिक विकलांग लोगों को पेंशन दी जा रही है। इन्हें हर माह करीब 300 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में विकलांग पेंशन का चयन करके बीडीओ के माध्यम से पेंशन की पत्रावली विभाग को भेजी जाती है। इसमें विकलांगता का प्रमाण लगाया जाता है। इन फार्मों की जांच करने के बाद पेंशन की रकम जारी की जाती है। इधर, शासन को शिकायत मिली थी कि विभाग से कुछ ऐसे भी लोग पेंशन पाते हैं जो मामूली रूप से विकलांग हैं और कई तो इसी तरह पेंशन प्राप्त करते हैं। कई ऐसे भी पेंशनर हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है उन्हें भी पेंशन दी जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने निर्देश दिया कि विकलांग पेंशन के लाभार्थियों की पात्रता जांच करने के बाद ही पेंशन की रकम खातों में स्थानांतरित की जाए। शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ब्लाकों में 15 हजार से अधिक पेंशनरों की सूची ब्लाकों को भेजी गई है। सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि जांच कर रिपोर्ट प्रेषित की जाए। ताकि पेंशन की रकम समय विकलांगों के खाते में भेजी जा सके। पेंशनरों की जांच की पुष्टि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश मिश्रा ने भी की है।