{"_id":"59-125807","slug":"Ghazipur-125807-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से हजारों का सामान राख
Ghazipur
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सरैया गांव के पास शनिवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में पांच हजार रुपया नकद सहित गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया।
सरैया गांव के पास अमरुद के बागीचे में एनामुद्दीन छप्पर डालकर परिवार के साथ फल का व्यापार करता है। शनिवार दिन में शार्टसर्किट के चलते झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी जलने लगी। आग की लपटें देख लोग वहां पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह तक आग पर काबू पाया, लेकिन 5 हजार रुपया नकद, तीन पंखा, टीवी और सोने के कुछ जेवरात जल गए। आग की इस घटना के बाद पीडि़त खुले आसमान के नीचे आ गए है। उधर सुहवल थाना क्षेत्र के सेमुआ गांव निवासी सिंहासन राजभर की झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे उसके तीन झोपडि़यां जल गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास के राममूरत की झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। इस घटना में हजारों का घर-गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया।