{"_id":"59-125806","slug":"Ghazipur-125806-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पहाड़ से नीचे गिरी, दो यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पहाड़ से नीचे गिरी, दो यात्रियों की मौत
Ghazipur
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
भांवरकोल। बिहार के सासाराम थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम दर्शन करने जा रही यात्री बस पहाड़ से नीचे गिर पड़ी। हादसे में जिले के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का शव शनिवार को सलारपुर गांव पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। भांवरकोल थाना के सलारपुर गांव सहित अन्य गांव के लोग बस से गुप्ता धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बिहार के सासाराम के पास बस चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस पहाड़ के नीचे खाई में पलट गई। इस घटना में सलारपुर की उमरावती देवी (45) और जितेंद्र यादव (28) की मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया।
विज्ञापन