{"_id":"59-125804","slug":"Ghazipur-125804-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही के आरोप में चार कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही के आरोप में चार कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
Ghazipur
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा में लापरवाही करने पर चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। सचल टीम ने केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी है कि यदि इसी तरह की लापरवाही हुई तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही संस्कृत मध्यमा की परीक्षा में सौ छात्र अनुपस्थित पाए गए।
शनिवार की सुबह की पाली में इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा थी। इस परीक्षा की शुचिता की जांच पड़ताल करने के लिए राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता ने एसकेबीएम इंटर कालेज दिलदारनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर काफी अव्यवस्था थी। इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए सचल टीम ने चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। कार्यमुक्त होने वाले कक्ष निरीक्षकों में मेराज खां, फकरूद्दीन अंसारी, अरशद अली और अब्दुल्ला शामिल हैं। इसके बाद यह टीम डीएवी इंटर कालेज गाजीपुर पहुंची। यहां पर इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा में आठ परीक्षार्थियों का नाम सूची में अंकित था। लेकिन सभी अनुपस्थित थे। जबकि संस्कृत मध्यमा की भी परीक्षा में करीब सौ छात्र अनुपस्थित पाए गए। सचल दल प्रभारी रामअवतार यादव ने बताया कि इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा में चार कक्ष निरीक्षक लापरवाही के आरोप में कार्यमुक्त किए गए हैं। उधर डीआईओएस रामकरन यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता को तार-तार करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।