फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला जेल में पहुंचे आला अधिकारी

जिला जेल में पहुंचे आला अधिकारी

Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 30 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला जज आरके दत्त शनिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव तथा सीजेएम मोनिका ठाकुर के साथ जिला जेल पहुंचे। जेल में दाखिल होने के बाद अफसरों ने जेल में सघन जांच-पड़ताल की। एक-एक बैरकों को खंगालते हुए बंदियों से जेल की व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं को भी अफसरों ने सुना। जेल अधीक्षक का दावा है कि निरीक्षण में जेल की सभी व्यवस्थाएं दुुरुस्त मिलीं और अधिकारियों ने इस पर संतोष भी जताया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिला जेल अति संवेदनशील मानी जाती है। पिछले माह जेल प्रशासन और बंदियों के बीच संघर्ष हो गया था, जिसमें बंदीरक्षकों की गोली लगने से एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई थी। ऐसे में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन प्रशासन अक्सर गंभीर रहता है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला जज और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ दोपहर करीब 11.43 बजे जिला जेल पहुंचे। जेल गेट पर बंदी रक्षकों ने जिला जज सहित आलाधिकारियों को सलामी दी। इसके बाद अधिकारियों ने जेल की सघन जांच-पड़ताल की। एक-एक बैरक को पुलिस ने खंगाला और बंदियों से जेल में खानपान, पानी, बिजली आदि के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जेल अधीक्षक एमएल आनंद को निर्देश दिया। करीब 1.55 बजे जिला जज अफसरों के साथ जेल से बाहर निकले। पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed