{"_id":"59-118127","slug":"Ghazipur-118127-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के प्रति किया जागरूक
Ghazipur
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विभिन्न महाविद्यालयों की ओर से इन दिनों राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर लगाया गया है। शिविर में छात्रों की ओर से चयनित बस्तियों में सेवा और सफाई का कार्य कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
पशुपतिनाथ स्मारक महाविद्यालय के छात्रों की ओर से बुधवार को शेरपुर स्थित मलिन बस्ती में विशेष शिविर लगाया गया। स्वयंसेवकों ने बस्ती के लोगों को स्वास्थ्य का महत्व एवं पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान वक्ताओं ने शिविरार्थियों से अपील किया कि शिविर में छात्रों को जो बातें बताई गई है उसे सामाजिक जीवन में भी आत्मसात करें।
इस मौके पर प्राचार्य डा. जेपी शुक्ल, डा. राजीव दुबे, कृष्णकांत राय, संध्या तिवारी आदि मौजूद रहीं। इधर, डा. राममनोहर लोहिया डिग्री कालेज के सात दिवसीय शिविर का समापन बुधवार को हो गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यदेव सिंह ने वृक्षारोपण किया। मौके पर उन्होंने स्वयंसेवकों को कर्तव्य के प्रति निष्ठा एवं जागरूक बनने की सीख दी। कहा कि शिविर में जो गुर सिखाए गए हैं, छात्र उसका उपयोग कर समाज सुधार का कार्य करें। इस मौके पर डा. दिग्विजय उपाध्याय, इंद्र कुमार राय, सत्येंद्र सिंह, कमलेश यादव, अविनाश आदि उपस्थित थे।प्रदूषण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
एनएसएस के छात्रों ने की मलिन बस्ती में साफ-सफाई