{"_id":"59-115056","slug":"Ghazipur-115056-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों पर है विकास की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों पर है विकास की जिम्मेदारी
Ghazipur
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली। ग्राम प्रधान संघ देवकली ब्लाक इकाई की बैठक संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेंकन यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि गांवों के विकास की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। मिड-डे-मील कनर्वजन राशि न भेजे जाने से एमडीएम छात्रों को परोसना कठिन हो गया है। सभी सामान दुकानों से उधार लेना पड़ रहा है। दुकानदार भी सामान देने में आनाकानी करने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि मनरेगा का पैसा ग्राम प्रधानों के खाते में अभी तक नहीं भेजा गया, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। शीघ्र मनरेगा एवं कनर्वजन राशि ग्राम प्रधानों के खाते में भेजा जाना चाहिए ताकि काम-काज प्रभावित न हो। गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त धन आवंटित करने की मांग की ताकि गांवों में नाली, सड़क, खड़ंजा आदि विकास कार्य जन आकांक्षाओं के अनुरूप हो सके। बैठक में दरोगा यादव, रामलोचन यादव, रामअशीष, धनंजय, मीरा, विनोद, केशव प्रसाद, सफदर अली बाबर, कैलाश, सीताराम, राकेश यादव, दिलीप गुप्ता, परमारथ, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन राजेश यादव ने किया।