फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोहिया आवास की सूची में हेरफेर, होगी जांच

लोहिया आवास की सूची में हेरफेर, होगी जांच

Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सादात विकास खंड के लोहिया ग्राम इकरा में गरीबों को लोहिया आवास वितरित करने के लिए सूची में हेरफेर किया गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सीडीओ और परियोजना निदेशक से की है। सीडीओ ने जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन ने इकरा गांव को लोहिया ग्राम का दर्जा मिला है। इस गांव में लोहिया आवास योजना में चयनित करने के लिए गरीबों की सूची बनी थी। इस सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे एकजुट होकर सोमवार को सीडीओ रामअवतार से मिले और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा है कि सूची में 11 लोगों के नाम गलत हैं। ये लोग आवास पाने के पात्र नहीं हैं। फिर भी इनका नाम लोहिया आवास की सूची में शामिल कर लिया गया। आवास चयन के लिए खुली बैठक भी नहीं बुलवाई गई जिसक ी वजह से पात्र गरीब योजना से वंचित हो गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने इसकी जांच करने के निर्देश परियोजना निदेशक को दे दिया। परियोजना निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि लोहिया ग्राम इकरा में आवास की सूची में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसकी जांच करने वह खुद गांव में जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी लोहिया आवास के लिए इकरा गांव में धनराशि आवंटित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed