Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सीडीओ को सौंपा गया सात सूत्रीय मांगपत्र

सीडीओ को सौंपा गया सात सूत्रीय मांगपत्र

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। मनरेगा कर्मचारी महासंघ का धरना विकास भवन पर सोमवार को भी जारी रहा। इस आंदोलन के समर्थन में कई राज्य कर्मचारी संघ भी आ गए। मनरेगा कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सीडीओ रामावतार से मिला तथा उन्हें सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से एक बार फिर वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डीएन सिंह की अध्यक्षता में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मैन डेज के शासनादेश को समाप्त करा कर ही लड़ाई समाप्त होगी। नियुक्ति के समय शासनादेश था कि मानदेय में प्रति वर्ष 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। जबकि अब वेतन को मैन डेज के हिसाब से देने की बात की जा रही है। यह सरासर अन्याय है। कहा कि वेतन का भुगतान किए धीरे-धीरे चार माह का समय हो गया है। बजट है फिर भी प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। इस मौके पर समर्थन करने वाले राज्य कर्मचारी संगठनों में जिला श्रमिक समन्वय समिति, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, प्रधान संगठन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, अंबिका प्रसाद दूबे, चंद्रिका यादव, अश्वनी राय, विजय शंकर राय, दुर्गेश श्रीवास्तव, मो. अफजल, गोपाल खरवार, सविता, अनंत सिंह, जयराम यादव, वीरेन्द्र यादव, सुमित सिंह, कृष्णकांत भारती, अनंत कुमार सिंह समेत बड़ा संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन नागेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed