फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   983 students participated in the scholarship examination Atul Maheshwari

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उपस्थित रहे 983 विद्यार्थी

Mon, 21 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
983 students participated in the scholarship examination Atul Maheshwari
मीरनपुर स्कालर्स एकेडमी में छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद पेपर का मिलान करती छात्राएं - फोटो : ghazipur

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित  अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार  को शहर के मीरनपुर स्थित स्कालर्स एकेडमी में दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में  कक्षा-9, 10, 11 एवं 12  के 983 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 568 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से परीक्षा देने नहीं आ सके। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले थे। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र सरल था। अब उन्हें परिणाम घोषित होने का इंतजार है।

पिछले वर्षों की तरह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल  माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। पहले चरण की परीक्षा 13 नवंबर को हो चुकी है। दूसरे चरण में जिले में हुई इस परीक्षा में कक्षा-9, 10, 11 एवं 12  के 1551 विद्यार्थी पंजीकृत थे। दो पालियों में सुबह 10 से साढ़े 11 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा  दोपहर एक से ढाई बजे तक हुई। पहली पाली में कक्षा-9 एवं 10 के 733 एवं  दूसरी पाली में कक्षा-11-12 के 818 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


 शहर से सटे मीरनपुर स्थित स्कालर्स एकेडमी के दस कक्षों  में कराई गई परीक्षा में पहली पाली में 733 में 462 विद्यार्थी उपस्थित थे जबकि 271 ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह दूसरी पाली में 818 में 297 विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठे। शेष 521 परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली  गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने एवं उसकी शुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर केशवचंद्र गोस्वामी ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का अवलोकन किया।


उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति पाकर मेधावी अपने सपनों को पंख लगा सकेंगे। उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने भी परीक्षा का जायजा लिया। कहा कि छात्रवृत्ति आगे की शिक्षा में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed