फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   97161 cases came in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 97161 मामले आए

Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
97161 cases came in National Lok Adalat
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह द्वितीय ने दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। लोक अदालत के नोडल अधिकारी राकेश कुमार और प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 97161 मामले आए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कामायनी दुबे ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगों में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। इस मौके पर उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए किये गये प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई और सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अंतर को विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा वादकारियों को शुद्ध पेयजल के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से आरओ का उद्घाटन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 97161 मामले निस्तारण के लिए नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 85720 वाद निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग समेत अन्य के 10722 , विभिन्न न्यायालयों द्वारा 9191 मामले, बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 65807 मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 99519203 रुपये की धनराशि के संबंध में आदेश पारित हुआ। दीवानी न्यायालय द्वारा कुल 38596293 रुपये के संबंध में आदेश पारित किया गया और राजस्व न्यायालयों एवं बैंक में कुल 60922910 रुपये के संबंध में सुलह-समझौता हुआ।
प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय द्वारा 63 वाद निस्तारित किये गये। जिसमें से दो मामलों में पति-पत्नी में सुलह कराकर उन्हे न्यायालय से एक साथ विदा किया गया।
जनपद न्यायालय गाजीपुर में फौजदारी मामलों में सबसे अधिक निस्तारण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी द्वारा तथा दीवानी मामलों में सबसे अधिक निस्तारण सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग) स्वप्न आनन्द द्वारा किया गया।

जनपद न्यायालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर संचालित महाअभियान हर घर तिरंगा के अवसर पर जनपद न्यायालय के परिसर से रैली निकाली गई जो लोक निर्माण विभाग, विकास भवन से होते हुए जनपद न्यायालय गाजीपुर में समाप्त हुई। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह द्वितीय, स्पेशल जज चंद्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-3 संजय कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed