फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दिलदारनगर में व्यापारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

दिलदारनगर में व्यापारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Thu, 18 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर में व्यापारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। अपहृत बालक की बरामदगी न होने से व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष गहराता जा रहा है। बरामदगी की मांग को लेकर गुरुवार से व्यापारियों ने दिलदारनगर बाजार स्थित एक क्षविगृह परिसर में क्रमिक अनशन प्रारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बालक की बरामदगी होने तक वह चुप नहीं बैठेंगे। चेतावनी दी कि 22 अप्रैल को बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 27 मार्च को घर से दुकान जाते समय दिलदारनगर बाजार निवासी सुरेश गुप्ता के बेटे आदित्य उर्फ टुकटुक का अपहरण हो गया। इस मामले में पिता ने नामजद तहरीर तहरीर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया है। बावजूद इसके 24 दिन बाद भी पुलिस बालक को बरामद नहीं कर सकी है। इससे बालक के परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से न लेते हुए बच्चे को बरामद करने में लापरवाही बरत रही है। इसे व्यापारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि 18 से 21 अप्रैल तक अनवरत क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इसके बाद भी पुलिस बच्चे की बरामदगी नहीं करती है तो 22 अप्रैल से बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अनशन में दिनेश प्रधान, गोपाल वर्मा, दिनेश अकेला, अलीशेर राईनी, कृष्णा गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अरविंद जायसवाल, सदानंद साहू, विनोद अकेला, रमाशंकर फौजी, कन्हैया चौरसिया, फिरोज अहमद, राहुल गुप्ता, पवन, अजय, शकील, राजू खां आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed