{"_id":"5c840a03bdec22146a72c0cc","slug":"91552157187-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र महमूदपुर अतिकुल्लाचक गांव के पास सैदपुर-सादात मार्ग पर शनिवार की दोपहर ट्रक से कुचलकर एक छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर कुछ ही देर में जाम समाप्त करा दिया। इसके बाद शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया।
इलाके के माहपुर गांव निवासी जोगिंदर राम की पुत्री प्रियंका (15) आदर्श इंटर कालेज रामचरनपुर में नौवीं की छात्रा थी। वह आज सुबह परीक्षा देने के लिए विद्यालय गई थी। छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान दिन में करीब एक बजे सैदपुर-सादात मार्ग पर महमूदपुर अतिकुल्ला चक गांव के पास सैदपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे प्रियंका साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए ट्रक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। घबराया चालक कुछ ही देर जाने पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होते ही मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। गुस्साएं लोगों ने सैदपुर-सादात मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर 15 मिनट बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि मृतका के भाई रविंद्रनाथ राम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।