{"_id":"5c2fa6d3bdec225729083a5f","slug":"91546626771-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव ग्राम यात्रा का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव ग्राम यात्रा का स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां। काशी प्रांत से निकली विरसा मुंडा एवं महारानी दुर्गावती गौरव ग्राम यात्रा का जखनियां बाजार में शुक्रवार को स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गोड़ एवं एससी एसटी आयोग के सदस्य रामसेवक खरवार कर रहे थे। इस मौके पर दीपक गोड़ ने कहा हमारे समाज की रक्षा के लिए विरसा मुंडा ने लड़ाई लड़ी और हमारी पहचान को बचाए रखा। उसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी जन्मशताब्दी वर्ष पर यह यात्रा आयोजित हो रही है।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा जब से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, हमारे शहीदों, वीरांगनाओं का सम्मान बढ़ा है। हमारे पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास के बारे में अगली पीढ़ी जाने इसके लिये भाजपा सबका सम्मान कर रही है और उनकी स्मृतियों को संजो रही है। गाजीपुर जिले में प्रवेश पर यात्रा का स्वागत जिलाध्यक्ष लालजी गोड़ ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम, पिछड़ा वर्ग के इंद्रदेव कुशवाहा, अवधेश यति, धीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, उमाशंकर भारद्वाज, शिव सिंह, राहुल चौरसिया, चिंटू गुप्ता, सुनील सिंह, विक्की गुप्ता, चंदन गोड़, दुर्गा प्रसाद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति के जिला उपाध्यक्ष संतोष कश्यप ने किया।