फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क पर दुकान, आवागमन करने वाले परेशान

सड़क पर दुकान, आवागमन करने वाले परेशान

Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर दुकान, आवागमन करने वाले परेशान
गाजीपुर/मुहम्मदाबाद। जिला मुख्यालय समेत कई नगर पंचायतों में अतिक्रमण का शिकंजा कसता जा रहा है। इसके चलते आवागमन कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हो रहा है, जिसका खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के लंका, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, चीतनाथ, टेढ़ीबाजार, टैक्सी स्टैंड, स्टेशन रोड, प्रकाश टाकिज आदि मुहल्लों के मार्गों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। आलम यह है कि सड़क के किनारे के दुकानदार अपनी दुकानों को सड़क की पटरियों के साथ ही सड़क पर सजा रहे हैं। चीतनाथ और लंका पर ठेला-खोमचा वालों का पटरियों सहित सड़क पर कब्जा रहता है। इसकी वजह से सड़क संकरी होती जा रही है और आवागमन में परेशानी हो रही है। अतिक्रमणकारियों के मनमानी का हाल यह है कि जाम लगने के दौरान भी वे सड़क पर रखे गए सामानों को नहीं हटाते हैं, जिससे की आवागमन सुचारू हो सके। यदि जाम में फंसे लोग अतिक्रमण का विरोध करते हैं, तो दुकानदार उनसे मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। लंका, मिश्रबाजार, स्टशेन रोड, चीतनाथ और कचहरी मार्ग पर ठेले पर सामानों की बिक्री करने वाले ठेला सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं। जाम के इस झाम में पुलिस अधिकारियों के वाहन भी फंसते हैं, लेकिन अधिकारी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नियम-कानून बताना मुनासिब नहीं समझते हैं। इस समस्या को लेकर नगरपालिका भी गंभीर नहीं है, जिसका खामियाजा आवागमन करने वालों को जाम का झाम झेलकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद: यूसुफपुर बाजार में तहसील तिराहा से फाटक तक, मशीनरी रोड, इलाहाबाद बैंक रोड एवं हाटा रोड पर सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान लगाकर अतिक्रमण कर लेने से बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। अग्रसेन तिराहा से सलेमपुर तक मुहम्मदाबाद चितबड़ागॉव मुख्य मार्ग पर गिटटी, बालू, लोहा, रखकर पूरी सडक पर स्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे इस सड़क पर आवागमन काफी दुरूह हो गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर मंगलवार को तहसील तिराहा पर फल का ठेला लगाने वालों से जुर्माना वसूलकर अपने कर्तव्य की पूर्ति कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed