{"_id":"5a919c824f1c1b462c8b9e09","slug":"91519492226-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित बीस अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित बीस अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार की ओर से खंड शिक्षाधिकारियों एवं एनपीआरसी समन्वयकों से पिछले दिनों जखनिया विकासखंड अंतर्गत कई परिषदीय विद्यालयों की क्रास चेकिंग कराई गई। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए बीस प्रध्यानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्रों का उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसके अलावा 39 विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले दिनों खंड शिक्षाधिकारियों निर्भयनारायण सिंह एवं राजेश सिंह के साथ कई एनपीआरसी समन्वयकों से जखनिया ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के बाद खंड शिक्षाधिकारियों एवं एनपीआरसी समन्वयकों की तरफ से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट पर शुक्रवार को उन्होंने कार्रवाई की है। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों के 20 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। 39 विद्यालयों में निरीक्षण के समय बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि दो विद्यालयों में एमडीएम न बनने तथा 28 विद्यालयों में बच्चों में स्वेटर का वितरण न किए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है।